बैठक में बच्चों के शैक्षणिक विकास पर चर्चा
धनबाद, जुलाई 1 -- झरिया। लाल बाजार स्थित लक्ष्मी देवी सरस्वती शिशु मंदिर परिसर में मंगलवार को बैठक कर पढ़ाई में कमजोर बच्चों के शैक्षणिक विकास पर चर्चा की गई। इस दौरान प्राचार्य गौतम बनर्जी ने अभिभावकों के साथ चर्चा की और उन्हें अपनी योजना बताई। प्रचार्य ने अभिभावकों से कहा कि बच्चों की पढ़ाई में रुचि बढ़ाने और कमियों को दूर करने के लिए शिक्षकों और अभिभावकों को मिलकर काम करना होगा। इस बैठक में कक्षा दो से पांच तक के बच्चों के अभिभावक मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.