दुमका, मार्च 21 -- झारखंड लोकल बॉडीज इंप्लाइज फेडरेशन जिला दुमका की बैठक शुक्रवार को जिला अध्यक्ष संजीव कुमार राम के अध्यक्षता में इंडोर स्टेडियम में किया गया। इस बैठक में जिला मंत्री विजय कुमार दास मुख्य रूप से शामिल हुए। बैठक में सबसे पहले नगर परिषद के निर्वाचित अध्यक्ष अभिषेक चौरसिया, उपाध्यक्ष मनोज सिंह सभी वार्ड पार्षद को बधाई दी गई। वहीं 4 महीने से लंबित बकाया मानेदय देने की मांग की गई। बैठक संबोधित करते हुए जिला मंत्री विजय कुमार दास ने कहा नगर परिषद निर्वाचित बोर्ड के सदस्य एवं अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं संघ के साथ समायोजन के साथ काम करने से शहर का बेहतर सफाई होगा। जिला अध्यक्ष संजीव कुमार राम ने कहा कि हम सभी मिलकर काम करेंगे, शहर का बेहतर विकास होगा। बैठक में उमेश हरि, सुजीत हरि, बैजू हरि सहित काफी संख्या में सफाई कर्मी शामिल थे।
ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.