बोकारो, मई 22 -- बोकारो। शुक्रवार को जिला परिषद सभागार में जिला परिषद सदस्यों की बैठक शुरू हुई। जिसकी अध्यक्षता जिला परिषद के अध्यक्ष सुनीता देवी ने की। मौके पर विकास आयुक्त शताब्दी मासूमदार सहित के अलग-अलग विभाग के अधिकारी और जिप सदस्य मौजूद थे। बैठक में बिजली, पानी सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा शुरू की गई। अधिकांश जीप सदस्यों ने बैठक में जोरदार तरीके से उठाया की क्षेत्र में खराब चापानलों को जल्द ठीक करवाया जाए। भीषण गर्मी में लोगों को पानी के लिए जुझना पड़ रहा है। विभाग की उदासीन रवैया के कारण आज भी कई चपालन बंद पड़े हुए हैं। यह भी पढ़ें- विकास के मामले में उदाहरण बनेगा जिला परिषद : अध्यक्ष

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...