मधुबनी, जून 20 -- बिस्फी,निज प्रतिनिधि। पटना में आयोजित रेल मंडल संसदीय समिति की बैठक में राज्यसभा सांसद डॉ फैयाज अहमद के प्रतिनिधि विष्णुदेव सिंह यादव ने मधुबनी भाया बिस्फी कमतौल नई रेलवे लाइन परियोजना का मामला फिर एकबार प्रमुखता से उठाया। सांसद प्रतिनिधि श्री यादव ने महाप्रबंधक ज्योति प्रकाश मिश्र, सीनियर डीसीएम अनन्या स्मृति एवं रेलवे के वरीय अधिकारी संजय कुमार का ध्यान आकृष्ट कराते हुए कहा कि वर्ष 2008-09 के रेल बजट में तत्कालीन रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव द्वारा इस रेल लाइन के सर्वेक्षण की घोषणा की गई थी, लेकिन लगभग डेढ़ दशक बीत जाने के बावजूद परियोजना पर कोई ठोस प्रगति नहीं हुई है। उन्होंने सर्वेक्षण एवं निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ करने की मांग की। इसके अलावा उन्होंने कमतौल स्टेशन को आदर्श स्टेशन के रूप में विकसित करने, दरभंगा से नरक...