बस्ती, अप्रैल 12 -- बस्ती। क्रीड़ा भारती गोरक्ष प्रांत की वार्षिक बैठक रविवार को गोटवा स्थित एक मैरिज हाल में संपन्न हुआ। बैठक में क्रीड़ा भारती के क्षेत्रीय संयोजक अजय रजत दीक्षित का उपस्थित रहे, जिन्होंने संगठन के कार्यों को गति देने पर बल दिया। प्रांतीय अध्यक्ष अरुण प्रजापति ने बस्ती जनपद कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए प्रभाकर ओझा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष और सुधीर पांडेय को सह मंत्री का दायित्व सौंपा। प्रांतीय अध्यक्ष ने कहा कि नवनियुक्त पदाधिकारी अपने कार्यों का निष्ठा से निर्वहन करें। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने कहा कि जो जिम्मेदारी संगठन ने दी है। उसका निर्वहन करते हुए पूरे मनोयोग से कार्य करेंगे। बैठक में वर्षभर आयोजित होने वाले प्रमुख कार्यक्रम स्थापना दिवस, हनुमान जयंती, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, राष्ट्रीय खेल दिवस, क्रीड़ा भारती ज्ञान परीक...