देवरिया, अगस्त 21 -- देवरिया, निज संवाददाता। उत्तर प्रदेश की सेवा निवृत प्राथमिक शिक्षक कल्याण परिषद की बैठक गुरुवार को बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय सभागार में हुई। बैठक में सेवानिवृत शिक्षकों की समस्याओं पर विचार विमर्श किया गया।इस दौरान जिलाध्यक्ष नथुन राय ने कहा कि पेंशन पेंशनर्स के लिए जीवन रेखा का काम करता है। सेवानिवृत्ति तिथि के आधार पर पेंशनर्स में विभेद डालना पेंशनर्स के साथ अन्याय है। यदि ऐसा सरकार करती है तो सभी विभागों के संयुक्त पेंशनर्स आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। जिला मंत्री सुदर्शन कुशवाहा ने कहा कि सेवानिवृत शिक्षकों को भी निशुल्क चिकित्सा सुविधा प्रदान करने के लिए सरकार शासनादेश जारी करें। इस दौरान रामाश्रय दुबे, रंजीत सिंह, श्याम देव यादव, राम ज्ञानी आर्य, राजकुमार, विश्वम्भर पांडेय, सुदामा यादव, मोतीलाल, रमाकांत यादव, ...