कानपुर, अगस्त 7 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। भाजपा कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र की बुलाई उत्तर -दक्षिण जिलों की बैठक में अपेक्षित संख्या न होने पर क्षेत्रीय अध्यक्ष रामकिशोर साहू का पारा चढ़ गया। जिलाध्यक्षों से कहा कि अभी बैठक में सभी नहीं हैं तो पार्टी मिशन-2027 कैसे सफल होगा। यह नहीं चलेगा। भविष्य की बैठकों में अपेक्षित संख्या जिलों की रहे। पद संगठन का काम करने के लिए होता है न कि रौब गांठने को। क्षेत्रीय अध्यक्ष के तेवर देख कुछ देर को बैठक कक्ष में सन्नाटा पसर गया। जिम्मेदार जिलाध्यक्ष बगलें झांकने लगे। क्षेत्रीय बैठक में हर घर तिरंगा और संत रविदास रज कलश यात्रा अभियान को लेकर रामकिशोर साहू ने जिलाध्यक्षों, मंडल अध्यक्ष, जिला पदाधिकारी, मंडल प्रभारी और जिला प्रभारी की बैठक बुलाई थी। यह भी पढ़ें- Dhanbad News: तिरंगा व कलश यात्रा की रूपरेख...