बरेली, जून 27 -- नवाबगंज। नवाबगंज थाना क्षेत्र के गंगापुर गांव में सरकारी भूमि पर लगी अंबेडकर प्रतिमा को लेकर हुए दो पक्षों के बीच विवाद के बाद एक पक्ष की याचिका पर हाईकोर्ट ने डीएम को दोनों पक्षों से वार्ता कर उनकी सहमति से अंबेडकर प्रतिमा को वहां से हटा कर दूसरे स्थान पर लगाने के आदेश दिए है। जिसे लेकर कई बार अधिकारी दोनों पक्षों के साथ बैठक कर चुके हैं। लेकिन कोई हल नहीं निकल सका है। शनिवार को एसडीएम और तहसीलदार एक बार फिर गांव में दोनों पक्षों के लोगों के साथ बैठक के लिए गए। लेकिन एक पक्ष वार्ता के लिए आया ही नहीं जिससे वार्ता नहीं हो सकी। अब एसडीएम और तहसीलदार अपनी रिपोर्ट आलाधिकारियों को भेजेंगे। जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...