मुजफ्फरपुर, अप्रैल 25 -- सकरा,हिन्दुस्तान संवाददाता। मिश्रौलिया में शनिवार को राजाराम की अध्यक्षता में बिहार विकास संघर्ष समिति एवं अखिल भारतीय खेत मजदूर किसान सभा की बैठक हुई। इसमें निर्णय लिया गया कि 15 मई को सकरा प्रखंड एवं अंचल कार्यालय के समक्ष विभिन्न मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। बैठक में अखिल भारतीय खेत मजदूर किसान सभा के नेता सह मुखिया उदय चौधरी ने कहा आजादी के आठ दशक बाद भी महादलित गरीबी की मार झेल रहे हैं। बैठक में मनोज कुमार बैठा, संघर्ष कुमार पासवान, राजो देवी, अनीता देवी, सोनी कुमारी, रंजन कुमार, राजकुमारी देवी, चिंता देवी, बृजमोहन ठाकुर आदि थे। यह भी पढ़ें- किसानों को नहीं मिल रही है फसल की वाजिब कीमत
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.