मऊ, मार्च 29 -- मुहम्मदाबाद गोहना। उप निबंधक कार्यालय में रविवार को समस्त दस्तावेज लेखकों की एक विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक में उप निबंधक प्रहलाद कुमार सरोज ने समस्त दस्तावेज लेखकों को यह निर्देश दिया कि आप लोग अपने लाइसेंस का नवीनीकरण कराने के लिए आधार कार्ड की फोटो कापी, चरित्र प्रमाण पत्र की प्रतिलिपि 31 मार्च तक कार्यालय में अवश्य जमा कर दें। जिससे आगे वित्तीय वर्ष में आप लोगों के लाइसेंस नवीनीकरण का कार्य किया जा सके। इस मौके पर वरिष्ठ लिपिक नीतीश कुमार यादव समेत समस्त दस्तावेज लेखक एवं कार्यालय के कर्मचारी उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...