मधुबनी, अप्रैल 30 -- भरत प्रसाद लौकही, निज संवाददाता। खुटौना प्रखंड के वीरपुर पंचायत में गुरूवार को ग्रामीण एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसमें सर्व सम्मति से यहां के कर्मठ समाजसेवी रहे स्व.बौएलाल यादव की स्मृति में नौ एवं दस मई को वीरपुर पंचायत के हटिया गाछी परिसर मे दंगल प्रतियोगिता कराने का निर्णय लिया। इसमें हरियाणा, पंजाब, दिल्ली के अलावे पड़ोसी राष्ट्र नेपाल के पहलवानों को बुलाने का निर्णय लिया गया। मौके पर अधिवक्ता सुरेन्द्र कुमार सुमन के अलावे बड़ी संख्या में ग्रामीण,सामाजिक कार्यकर्ता व इलाके के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...