दुमका, मार्च 11 -- दुमका, प्रतिनिधि। समाहरणालय सभागार में उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में नीति आयोग द्वारा निर्धारित सूचकांकों के आलोक में जिले में संचालित विकास योजनाओं एवं प्रमुख कार्यक्रमों की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य निर्धारित मानकों के अनुरूप प्रगति सुनिश्चित करना तथा विभिन्न विभागों के बीच समन्वय को और सुदृढ़ करना था।उपायुक्त ने स्वास्थ्य, पोषण, महिला एवं बाल विकास तथा पशुपालन सहित अन्य निर्धारित सूचकांकों की क्रमवार समीक्षा करते हुए कार्यों में अपेक्षित गति लाने का निर्देश दिया। टीकाकरण कार्यक्रम एवं वीएचएसएनडी (ग्राम स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण दिवस) की प्रगति की समीक्षा के दौरान उन्होंने शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्ति हेतु सुदृढ़ माइक्रो-प्लान तैयार कर प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने को कहा।मातृ...