नैनीताल, मार्च 18 -- भीमताल, संवाददाता। नगर के होटल माउंटोरिया रिट्रीट में बुधवार को भीमताल होटल एसोसिएशन की बैठक हुई। इस दौरान आगामी पर्यटन सीजन को ध्यान में रखते हुए ट्रैफिक प्लान लागू करने और मुख्य मार्गों पर वन-वे व्यवस्था लागू करने की मांग की गई।बैठक में एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी, एसपी जगदीश चंद्रा, सीडीओ अरविंद कुमार पांडे और पर्यटन विकास अधिकारी अतुल भंडारी भी मौजूद रहे। होटल कारोबारी नितेश बिष्ट, संजय सांगुड़ी और ऋषि सिन्हा ने बताया कि सीजन में पर्यटकों को परेशानी न हो, इसके लिए रणनीति बनाई गई। सीजन के दौरान भीमताल क्षेत्र में ट्रैफिक प्लान लागू करने, आवश्यकता अनुसार मुख्य मार्गों पर वन-वे ट्रैफिक व्यवस्था लागू करने की मांग की गई। कहा कि भीमताल के मल्लीताल के पास बनी कैंची धाम पार्किंग में महिलाओं के लिए शौचालय, पेयजल व्यवस्था, संकर...