जामताड़ा, अप्रैल 7 -- मिहिजाम। नगर परिषद बोर्ड की पहली बैठक सोमवार को मिहिजाम नगर परिषद के सभागार में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अध्यक्ष जयश्री देवी ने की। इस दौरान कार्यपालक पदाधिकारी गोपेश कुम्भकार सहित सभी वार्ड पार्षद उपस्थित रहे। इस बैठक को लेकर अध्यक्ष जयश्री देवी,उपाध्यक्ष महावीर राय व कार्यपालक पदाधिकारी गोपेश कुंभकार ने बताया कि पूरी कार्यवाही शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई और सभी पार्षदों का सहयोग मिला। उन्होंने कहा कि नगरवासियों को राहत देने के उद्देश्य से विभिन्न टैक्स के फाइन में कटौती का प्रस्ताव तैयार कर विभाग को भेजा गया है। बैठक में शहर में बढ़ते मच्छरों के प्रकोप को देखते हुए फॉगिंग एवं छिड़काव की व्यवस्था करने पर विचार किया गया। साथ ही पेयजल आपूर्ति को सुचारू बनाने और खराब स्ट्रीट लाइटों को दुरुस्त करने जैसे महत्वप...