दुमका, दिसम्बर 17 -- जरमुंडी, प्रतिनिधि।जरमुंडी प्रखंड कार्यालय के सभागार में मंगलवार को प्रखंड प्रमुख की अध्यक्षता में प्रखंड टीबी फोरम के गठन हेतू एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य प्रखंड स्तर पर टीबी उन्मूलन कार्यक्रम को सशक्त बनाना एवं समुदाय की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना था। इस बैठक में मुख्य रूप से प्रमुख बसंती टुडू, उपप्रमुख प्रयाग मंडल मौजूद थे। बैठक में सर्वसम्मति से प्रखंड टीबी फोरम के गठन का निर्णय लिया गया तथा फोरम के माध्यम से नियमित समीक्षा बैठक, जागरूकता कार्यक्रम एवं फील्ड स्तर पर निगरानी करने पर भी सहमति बनी। बैठक के क्रम में टीबी की शीघ्र पहचान, समय पर जांच एवं उपचार, दवा की नियमितता, निक्षय पोषण योजना के प्रभावी क्रियान्वयन तथा सामाजिक जागरूकता बढ़ाने पर विस्तृत चर्चा की गई। वहीं पंचायत स्तर पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.