भभुआ, मई 19 -- योजनाओं को समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण कार्य पूरा करने का दिया निर्देश लोक-कल्याणकारी और बुनियादी ढांचागत योजनाओं की रिपोर्ट देखी भभुआ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। उच्च शिक्षा एवं विधि विभाग के मंत्री संजय टाइगर की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट में अनुपालन, विकास योजनाओं और विधि-व्यवस्था की समीक्षा बैठक हुई। जिला स्तरीय कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति की बैठक में मंत्री ने लोक-कल्याणकारी और बुनियादी ढांचागत योजनाओं सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा की प्रगति रिपोर्ट का अवलोकन किया। लंबित कार्यों को समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जो भी सरकार का निर्देश मिले, उसे समय पर पूरा करें और उसकी रिपोर्ट भेजे। यह भी पढ़ें- बैठक में जिला प्रभारी मंत्री ने विधि-व्यवस्था की समीक्षा की कैमूर जिले के ...