मुजफ्फरपुर, जनवरी 29 -- मुशहरी। प्रखंड परिसर स्थित जगदीश राय स्मृति भवन के सभागार में गुरुवार को प्रखंड राजद अध्यक्ष उमाशंकर राय की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें जननायक के जयंती पखवाड़ा मनाने को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान जननायक के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर राजद अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अरविंद सहनी, शंभू राय, सुधीर सहनी, सुरेश राम, विकास यादव आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...