उरई, अप्रैल 7 -- जालौन।संवाददाता नगर के संगठन जनता की आवाज के बैनर तले नगर की समस्याओं को लेकर एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में समस्याओं के समाधान कराने को लेकर रूपरेखा बनाई गई।जनता की आवाज सगठन के संयोजक नंदराम पाल के आवास पर गजराज कुशवाहा की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में नगर की समस्याओं पर चर्चा करते हुए संयोजक ने बताया कि नगर में कई समस्याएं जिनका नगर के लोगों को आए दिन सामना करना पड़ता है। लेकिन उन समस्याओं के निराकरण की कोई पहल नहीं की जा रही है। उन्होंने बताया कि अब संगठन के माध्यम से इन समस्याओं को उठाया जाएगा और उनके निस्तारण की मांग की जाएगी। यदि बात नहीं बनती है तो आंदोलन पर विचार किया जाएगा। इस मौके पर डॉ. रामकिशोर गुप्ता, सोमिल याज्ञिक, आशाराम कुशवाहा, डॉ. रमेश दोहरे, नरेंद्र वर्मा, दुर्गा प्रसाद, रामऔतार...