बेगुसराय, दिसम्बर 23 -- बलिया, एक संवाददाता। प्रखंड कार्यालय स्थित सभागार भवन में मंगलवार को पंचायत समिति सदस्यों की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख ममता देवी ने की। बैठक में पूर्व की बैठक की संपुष्टि के बाद सदन की कार्यवाही शुरू की गयी। बैठक में जनप्रतिनिधियों ने विभिन्न मुद्दों पर जोर देते हुये सदन को अवगत कराया। कई मामलों को प्रस्ताव में भी शामिल करवाया गया। विभागों में व्याप्त भ्रष्टाचार का मुद्दा छाया रहा। आरटीपीएस कर्मियों के द्वारा जाति, आय, आवासीय सहित अन्य कागजात बनाने में 200 रूपये अवैध वसूली का मामला उठा। इस पर सभी आरटीपीएस कर्मियों को चेतावनी देकर भेज दिया गया। सुरक्षा के मुद्दों पर ताजपुर पंचायत के मुखिया शिवनंदन कुमार ने थाना क्षेत्र के दियारा इलाके में पुलिस गश्त नहीं होने की शिकायत की। उन्होंने लेबर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.