बैठक में जनकल्याणकारी योजनाओं पर चर्चा
मुजफ्फरपुर, मई 21 -- मड़वन। करजा, रक्सा, बड़कागांव दक्षिणी, बड़कागांव उत्तरी तथा जीयन खुर्द समेत अन्य पंचायतों में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसमें पंचायत चुनाव की तैयारी, पीएम के मन की बात कार्यक्रम तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर चर्चा की। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं प्रभारी शंभू प्रसाद सिंह ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता जनता और सरकार के बीच मजबूत कड़ी के रूप में कार्य करें। भाजपा मंडल उपाध्यक्ष आलोक कुमार, प्रशांत कुमार गुप्ता, मनोज कुमार सिंह, बैद्यनाथ सिंह, सदानंद सिंह आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- बैठक में जनकल्याणकारी योजनाओं पर चर्चा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.