गढ़वा, जनवरी 19 -- केतार। जिला निगरानी व सतर्कता समिति की बैठक में सोमवार को प्रखंड प्रमुख चंद्रावती देवी ने कई जनहित के मुद्दों को उठाया। उपायुक्त से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के रंग रोगन में पैसों का बंदरबांट करने, कार्य में अनियमितता बरते जाने की शिकायत करते हुए उसके लिए दोषी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी और उनके लिपिक पर कार्रवाई की मांग की है। साथ ही बांसडीह कला में बन रहे पीसीसी पथ में संवेदक के द्वारा घटिया सीमेंट और बालू से कार्य करने की जांच कराने, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में मारपीट के गंभीर मामलों में थाना का इंज्यूरी काटने और झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय में शिक्षिकाओं की बहाली करने और मुख्य पथ से आवासीय बालिका विद्यालय तक सड़क निर्माण कराने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.