सासाराम, फरवरी 22 -- सासाराम। प्रगतिशील लेखक संघ की जिला इकाई की बैठक रविवार को शहर के गौरक्षिणी मोहल्ले में डॉ. कृष्ण कुमार शर्मा की अध्यक्षता में हुई। जिसमें आगामी 15 मार्च को रचना गोष्ठी संयोजित करने का निर्णय लिया गया। बैठक में सासाराम, डेहरी, तिलौथू, नासरीगंज, बिक्रमगंज, नोखा आदि अंचलों के रचनाकारों को संगठन से जोड़ने का भी निर्णय लिया गया। मौके पर प्रो. केके शर्मा, रुपेश श्रीवास्तव, राकेश श्रीवास्तव, इंद्रदेव चौधरी, अभय कुमार पंडित, शफीक अहमद खान, कुमार बिंदु आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.