बस्ती, सितम्बर 2 -- बस्ती, निज संवाददाता। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक मंगलवार को प्रेस क्लब सभागार में जिलाध्यक्ष उदयशंकर शुक्ल की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में राष्ट्रीय और प्रदेशीय संगठन पर चर्चा के साथ ही जनपद के शिक्षक समस्याओं पर विचार करने और निस्तारण के लिए संघर्ष तेज करने का निर्णय लिया गया। बैठक को संबोधित करते हुए संघ जिलाध्यक्ष ने कहा कि एक सितंबर से 15 अक्तूबर तक सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। इसके बाद सभी विकास क्षेत्रों में शैक्षिक सम्मेलन आयोजित कर संगठन का विस्तार किया जाएगा। कहा कि विपरीत समय में मजबूत संगठन और परस्पर एकजुटता से ही समस्याओं का प्रभावी समाधान हो सकेगा। कहा कि बीएसए ने विद्यालय परिसर में अराजक लोगों के प्रवेश, वीडियो बनाने, फोटो खीचने पर जो रोक लगाया है शिक्षक उसका पूरा पालन करे। संगठन उनके...