जौनपुर, जुलाई 10 -- चन्दवक। बाल विकास परियोजना डोभी की बैठक गुरुवार को ब्लॉक सभागार में की गई। इस दौरान 'संभव 6.0' अभियान एक जुलाई से 30 सितंबर 2026 तक के सफल एवं प्रभावी संचालन को लेकर समीक्षा एवं उन्मुखीकरण बैठक आयोजित की गई।अध्यक्षता बाल विकास परियोजना अधिकारी प्रशांत कुमार सिंह ने की। बैठक में अभियान के तहत गर्भवती एवं धात्री महिलाओं, जन्म से छह माह तक के शिशुओं, गंभीर कुपोषित एवं कम जन्म वजन वाले बच्चों की पहचान, ई-कवच पंजीकरण, विभिन्न सरकारी सेवाओं से जोड़ने, नियमित फॉलोअप, शत-प्रतिशत टीकाकरण और पोषण परामर्श को प्रभावी ढंग से लागू करने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई। यह भी पढ़ें- सीडीपीओ और पर्यवेक्षिका ने संयुक्त रूप से किया आंगनबाडी केंद्रों का निरीक्षण साथ ही सभी विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर अभियान को लक्ष्य के अनुरू...