झांसी, फरवरी 14 -- मऊरानीपुर तहसील क्षेत्र में पहाड़ी बांध का पानी किसानों के लिए अभिशाप बन गया है। हजारों एकड़ उपजाऊ भूमि डूब क्षेत्र में आने से किसान पिछले दो वर्षों से खेती नहीं कर पा रहे हैं। यह दर्द किसानों का था। जो बैठक में उमड़ पड़ा। गांव पुरवा में किसानों की बैठक हुई। किसानों ने बताया कि देवरी घाट, पुरवा घाट, कोटरा, कदौरा, भानपुरा, कुंवरपुरा, विरगवा, खकोरा सहित अन्य गांवों की हजारों एकड़ भूमि पहाड़ी बांध के जलभराव में डूबी हुई है। साल 2017 से उनकी जमीन खेती योग्य नहीं रह गई है और पिछले दो सालों से एक भी फसल नहीं बो पाई है। फसल न होने से घर का खर्च चलाना मुश्किल हो गया है, कर्ज बढ़ता जा रहा है और वसूली का दबाव भी बनाया जा रहा है। किसानों ने आरोप लगाया कि उन्होंने तहसील प्रशासन को कई बार ज्ञापन सौंपा, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं हुआ। न तो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.