खगडि़या, मई 11 -- बेलदौर । एक संवाददाता बेला नौबाद गांव में किसानों की बैठक शिव मंदिर प्रांगण में रविवार को संपन्न हुई, जिसमें सीएफसी सेंटर को कंबाइन हार्वेस्टर एवं शैलेज मशीन मिल जाने की जानकारी देते हुए किसानों को इसका उपयोग करने की सलाह दी गई। बैठक में कंबाइन हार्वेस्टर के संचालन का जिम्मेवारी सीएसफ के कोषाध्यक्ष प्रभात कुमार प्रवीण, जबकि शैलेज मशीन का संचालन करने की जिम्मेवारी सचिव रीता देवी एवं सदस्य सुशील कुमार को सौंपा गया। बैठक में निदेशक मयंक त्रिपाठी, प्रबंधक सत्यजीत शाही, कार्तिकेय शर्मा, कोसी किसान विकास परिषद के अध्यक्ष प्रभुनारायाण सिंह, रणधीर कुमार, दीपक कुमार, किसान सलाहकार के. के. कुणाल, हेलेन देवी, आशा कुमारी, शबनम कुमारी सहित दर्जनों किसानों ने भाग लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...