बिजनौर, फरवरी 3 -- क्षेत्र के गांव बागड़पुर में भाकियू अराजनैतिक की समीक्षा बैठक हुई। जिसमें युवा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी दिगंबर सिंह ने किसानों की समस्या को लेकर विचार व्यक्त किए। मंगलवार को क्षेत्र के गांव बागड़पुर में भाकियू अराजनैतिक की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिसमें युवा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी दिगंबर सिंह पहुंचे और उन्होंने अपने संबोधन में कहा है कि बागड़पुर किसान यूनियन का बहुत पुराना रिश्ता है। मेरे विचार यहां पहले से ही मिलते हैं पर कुछ गतिविधियों से उनसे अलग होकर नया संगठन नया विचार वाली यूनियन को लेकर चला। किसानों की समस्या को लेकर विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि नशा को लेकर अपने विचार व्यक्ति है कोई भी ग्राम पंचायत चुनाव में बच्चों को शराब वितरण करता है उसकी भी अवहेलना की है। अध्यक्षता राजवीर सिंह ने और संचालन महिपाल सिंह भाटी ...