पीलीभीत, अप्रैल 27 -- बीसलपुर। अपना दल कमेरा वादी की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक नौ मई को लखनऊ में यूजीसी समता विनियमन 2026 लागू कराने के लिए आयोजित होने वाले विशाल रैली में भीड़ जुटाए जाने का निर्णय लिया गया। अपना दल कमेरावाद की बैठक में यूजीसी समता विनियमन 2026 लागू कराने के लिए आयोजित होने वाले विशाल रैली में भीड़ जुटाए, आवारा घूम रहे पशुओं को पकड़वाए जाने, किसानों को गन्ने का भुगतान दिलवाए जाने सहित कई समस्याओं पर चर्चा की है। जिलाध्यक्ष प्रेमसागर पटेल ने कहा कि क्षेत्र की जनता रोजमर्रा की समस्याओं से जूझ रही है। आपदा में अवसर खोजते हुए गैस की कालाबाजारी व्यापक स्तर पर हो रही है। लोगों को भीषण गर्मी में गैस के लिए लंबी लाइनों में लगना पड़ रहा है। किसानों को उनकी आवश्यकता के अनुरूप न तो उर्वरक उपलब्ध हो पा रही है न ही उनकी उपज का उचित दाम...