बांदा, फरवरी 12 -- बांदा। संवाददाता बबेरु कस्बे के कमासिन रोड स्थित सहकारी ग्राम विकास बैंक लिमिटेड में बैंक की बैठक हुई। बैठक निर्विरोध निर्वाचित शाखा प्रतिनिधि राधा गुप्ता की अध्यक्षता में हुई। बैठक में बैंक के बकाया ऋण, भावी योजनाओं के संबंध में विचार विमर्श किया गया। इस दौरान सौरभ शिवहरे, महेश कुमार त्रिपाठी, विजयपाल सिंह, विष्णुप्रताप सिंह, श्याम तिवारी, विनय तिवारी, मधुलक्ष्मी गुप्ता, गीता देवी, आरके सिंह आदि अधिकारी उपस्थित रहे। शाखा प्रतिनिधि राधा गुप्ता ने आभार व्यक्त किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...