रामपुर, अप्रैल 13 -- सांस्कृतिक एवं साहित्यिक जागरण मंच के तत्वावधान में राष्ट्र गीत वंदेमातरम के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में एक राष्ट्रीय स्तर की विचार माला का आयोजन दो मई को उत्सव पैलेस में आयोजित किया जाएगा। उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए शहर के एक होटल में बैठक कर कार्य योजना तैयार की गई। मुख्य अतिथि डा. विशेष गुप्ता ने कहा कि भारत को शक्तिशाली बना कर परम वैभव तक ले जाने की भावना का नाम ही वंदे मातरम है। उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी को राष्ट्र भाव और सांस्कृतिक मूल्यों से परिचित कराने की आवश्यकता है। रामपुर सांस्कृतिक साहित्यिक जागरण मंच के अध्यक्ष सूर्य प्रकाश पाल ( उपाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग आयोग ) ने कहा कि हजारों क्रांतिकारियों ने वंदेमातरम के जयघोष के साथ आजादी की लड़ाइ लड़ी है। उनके बलिदानों का स्मरण करते हुए भारत के उत्थान और...