गिरडीह, अप्रैल 21 -- गांडेय, प्रतिनिधि। गांडेय प्रखंड के बाकीकला पंचायत के बांकीखुर्द स्थित मदरसा इस्लामिया अल इकरा में सोमवार को कमेटी के पुनर्गठन को लेकर बैठक की गई। बैठक में सर्वसम्मति से कमेटी का गठन किया गया जिसमें मौलाना मो इनाम को सदर एवं मौलाना ऐनुल हक़ मजाहिरी को जनरल सेक्रेटरी की जिम्मेदारी सौंपी गयी। इस दौरान मदरसा में बच्चों की बेहतर शिक्षा पर जोर दिया गया। बैठक में उपस्थित सदस्यों ने कहा कि दुनियावी तालीम के साथ दीनी तालिम आवश्यक है। दीनी तालिम बच्चों को अदब एवं संस्कार सिखाती है। इसलिए अविभावक बच्चों को दुनियावी तालिम के साथ दीनी तालीम अवश्य दें। मौके पर मौलाना नौशाद रशीदी, मौलाना अबु तालिब, मौलाना युनूस, मो. ताजीम सहित अन्य लोग उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- अंजुमन इस्लामिया गुमला चुनाव 2026 की प्रक्रिया शुरू,पंचायतों से मांगे गए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.