बांदा, जून 23 -- नरैनी। अखिल भारतीय विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा ने चौक बाजार स्थित हनुमान लला मंदिर में बैठक की। उत्पीड़न सहित कई मुद्दों पर चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष रामबाबू विश्वकर्मा ने बिंदा प्रसाद विश्वकर्मा को तहसील अध्यक्ष व सौरभ शंकर को महासचिव नामित किया। पूर्व अध्यक्ष द्वारिका प्रसाद संरक्षक तथा सुरेश विश्वकर्मा उपाध्यक्ष घोषित हुए। केपी विश्व विश्वकर्मा, मनबोधन विश्वकर्मा ने कहा कि अतर्रा में पांच जुलाई को होने वाले सम्मेलन में बढ़ चढ़कर भागीदारी करें। इस दौरान आशीष विश्वकर्मा, भूपेन्द्र विश्वकर्मा, राजेन्द्र प्रसाद, सुरैश विश्वकर्मा, महेश विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...