दरभंगा, फरवरी 22 -- सिंहवाड़ा/जाले, हिटी। जाले सीएचसी में शनिवार को आयोजित रोगी कल्याण समिति की बैठक में अस्पताल में अवैध वसूली पर चर्चा की गई। सदस्यों ने एंबुलेंस का उपयोग करने वाले मरीजों से अवैध वसूली का मुद्दा भी उठाया। बीडीओ मनोज कुमार की अध्यक्षता एवं प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. विवेकानंद झा के संचालन में आयोजित रोगी कल्याण समिति की बैठक में अस्पताल की व्यवस्था सुदृढ़ करने और अनियमितताओं पर रोक लगाने को लेकर कई अहम निर्णय लिए गए। समिति सदस्य वली इमाम बेग चमचम ने प्रसव कक्ष में रोस्टर ड्यूटी के अनुसार अधिकृत कर्मियों के अलावा किसी अन्य के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का प्रस्ताव रखा। एंबुलेंस कर्मियों द्वारा कथित रूप से की जा रही वसूली पर कड़ी नाराजगी जताते हुए इस पर तत्काल रोक लगाने की मांग की गई। यह भी कहा गया कि रेफर मरीजों को बिन...