झांसी, दिसम्बर 12 -- आयुष्मान आरोग्य मंदिर परिसर में आशा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। जिसमें पिछले चलाए गए विशेष पल्स पोलियो अभियान के प्रोत्साहन राशि भुगतान मुद्दे पर चर्चा की गई। आशा बहुओं ने बताया कि अभियान समाप्त हुए एक वर्ष से अधिक समय बीत चुका है, लेकिन अब तक उन्हें उनके कार्य का पारिश्रमिक नहीं प्राप्त हुआ है। बैठक में मौजूद आशा कार्यकर्ता रेखा मिश्रा, सुषमा गुप्ता, आशा सोनी, द्रोपती देवी, शांति देवी सहित अन्य ने बताया कि पोलियो डिप्यूटी की बकाया राशि लंबे समय से लंबित है। इस संबंध में उन्होंने मऊरानीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक डॉ. आर. जे. सिंह से उच्च स्तर पर लंबित प्रोत्साहन राशि के भुगतान हेतु प्रभावी कार्रवाई कर मांग भेजने की अपील की। आशा बहुओं का कहना है कि क्षेत्र में स्वास्थ्य योजनाओं को सफल बनाने में वे दिन-रात मेहन...