लखनऊ, जून 18 -- लखनऊ। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष इं. हरिकिशोर तिवारी ने मुख्य सचिव को पत्र लिखकर कार्मिक संगठनों के साथ पाक्षिक-मासिक बैठक न होने पर नाराजगी जताई। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को दिए पत्र का हवाला देते हुए कहा कि नियमानुसार बैठक न होने से कर्मचारियों की समस्याएं लंबित हैं, जिससे कार्मिक संगठनों में आक्रोश बढ़ रहा है। उन्होंने वर्ष 2024-26 के शासनादेशों का हवाला देते हुए कहा कि उच्च स्तर के आदेशों के बावजूद जमीनी स्तर पर बैठकें नहीं हो रही हैं। उन्होंने बैठकें सुनिश्चित करने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि कर्मचारियों के हित में यदि ऐसा न किया गया तो आंदोलन किया जाएगा। यह भी पढ़ें- संयुक्त परिषद ने मुख्य सचिव को लिखा कड़ा पत्र यह भी पढ़ें- राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने मुख्य सचिव को लिखा पत्र, जताई आप...