गिरडीह, फरवरी 25 -- गावां, प्रतिनिधि। गावां प्रखंड सह अंचल कार्यालय के सभागार में मंगलवार को बीडीओ महेंद्र रविदास की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना, अबुआ आवास योजना, डीबीवाई तथा 15वीं वित्त आयोग समेत विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई। बैठक के दौरान बीडीओ ने सभी संबंधित कर्मियों को योजनाओं को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूर्ण करने का सख्त निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि कार्य में कोताही बरतने वाले कर्मियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। साथ ही योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता और गुणवत्ता बनाए रखने पर जोर दिया गया। इसी बीच बैठक के दौरान एक रोजगार सेवक नकुल दास की अचानक तबीयत बिगड़ गई और उन्हें दिल का दौरा पड़ गया। घटना के बाद सभागार में अफरा-तफ...