बरेली, मई 12 -- बहेड़ी के सभी माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों एवं तकनीकी सहायकों की बैठक राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बहेड़ी में सोमवार को हुई। जिला समन्वयक समग्र शिक्षा माध्यमिक वीरेंद्र गंगवार की अध्यक्षता में हुई बैठक में शिक्षकों को ट्रैक शिक्षा पोर्टल, यू-डायस पोर्टल पर छात्रों के प्रोग्रेशन एवं एमबीयू पेंडेंसी, इको क्लब फॉर मिशन लाइफ के नोटिफिकेशन अपलोड करने, खान अकादमी पोर्टल पर बच्चों की सक्रियता, जनगणना के अंतर्गत सात से 21 मई तक आठ चरणों में अपने मोबाइल द्वारा स्वगणना एवं अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को विस्तार पूर्वक जानकारी देने के साथ आ रही समस्याओं का समाधान किया गया। यह भी पढ़ें- ट्रैकशिक्षा पोर्टल पर नामांकन दुरुस्त करने के निर्देश जारी बैठक में तहसील नोडल राकेश बाबू माथुर, प्रधानाचार्य, राजकीय ...