चक्रधरपुर, फरवरी 16 -- मनोहरपुर, संवाददाता भारत आदिवासी पार्टी की एक बैठक लाईलोर में जिला अध्यक्ष सुशील बार्ला की अध्यक्षता में हुई। बैठक में आगामी 11 मार्च को आहूत एक दिवसीय धरना प्रदर्शन को लेकर रणनीति बनायी। जिला अध्यक्ष सुशील बार्ला ने कहा कि यह धरना जिले में व्याप्त डीएमएफटी फंड में भ्रष्ट्रचार और सारंडा वन क्षेत्र में 1980-2005 के बीच जीविकोपार्जन के लिए बसे लोगों को झारखंड सरकार अभ्यारण्य की अधिसूचना के पूर्व वनाधिकार पट्टा निर्गत करने सहित कई मांगे शामिल है। बैठक में बड़ी संख्या में पार्टी के कार्यकत्र्ता मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...