पूर्णिया, मार्च 24 -- पूर्णिया, वरीय संवाददाता। जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार की अध्यक्षता में वरीय पदाधिकारी एवं विभागीय अधिकारियों के साथ साप्ताहिक समीक्षा बैठक का महानंदा सभागार में आयोजित किया गया। जिलाधिकारी द्वारा सर्वप्रथम मुख्यालय पटना से विभिन्न विभागों द्वारा प्रेषित अति महत्वपूर्ण लोक कल्याणकारी एवं विकास कार्यों से संबंधित पत्रों के निष्पादन की वर्तमान स्थिति, पूर्णिया शहरी एवं अनुमंडल में अतिक्रमण, जनगणना 2027 की तैयारी की समीक्षा को लेकर विस्तृत समीक्षा की गयी। जिलाधिकारी द्वारा सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि अति महत्वपूर्ण पत्रों का त्वरित निष्पादन तथा न्यायालय से संबंधित मामलों का अनुपालन प्राथमिकता के आधार पर और म्यूटेशन एवं परिमार्जन तथा आरटीपीएस काउंटर पर प्राप्त सेवाओं का निष्पादन निर्धारित समय सीमा के अन्द...