मुरादाबाद, मार्च 24 -- जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में मंगलवार को फिर पुराना राग अलापा गया। दुर्घटनाओं के कारणों के निदान को लेकर पूछताछ की कवायद हुई। अभियान से जुड़े सभी के कार्यों की समीक्षा की गई। यह सभी मुद्दे पिछली समीक्षा में भी उठे थे। संकल्प लिया गया कि हर किसी का जीवन मूल्यवान होता है। सुरक्षित सफर के संकल्पों में लोगों के जान गंवाने पर चिंता भी व्यक्त की गई। शहर क्षेत्र में हालिया हुए हादसों का कारण जगह-जगह रोडवेज बसों का रोका जाना बताया गया। अब यह देखना बाकी है कि सड़क सुधार, सुरक्षित ड्राइविंग और निर्धारित स्थानों पर बसों और वाहनों के रोकने को लेकर क्या उपाय होते हैं। जिलाधिकारी अनुज सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल ने बैठक में जिम्मेदार अधिकारियों से सीधी बात की। इसी तरह के एक प्रश्न के जवाब में एसपी ट्रैफि...