बैठक: भारत तेल रिफाइनरी क्षेत्र महाशक्ति: रुबियो
नई दिल्ली, अक्टूबर 20 -- अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने भारत को तेल रिफाइनरी के क्षेत्र में महाशक्ति बताया है। भारत दौरे पर मुंबई पहुंचे रुबियो ने विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ मंगलवार को हुई बैठक के बाद एक सवाल का जवाब देते हुए ये बात कही। उन्होंने कहा, दोनों देशों के बीच ऊर्जा और रक्षा क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर विस्तृत चर्चा हुई है। अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो ने बुधवार को जामनगर स्थित रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड की रिफाइनरी के प्रस्तावित दौरे को लेकर मीडिया के सवालों के जवाब भी दिए। उन्होंने कहा कि अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल वेनेजुएला में तेल उत्पादन को लेकर रिलायंस के साथ चर्चा करेगा। रुबियो ने कहा कि भारत के पास भारी कच्चे तेल को शोधित करने की क्षमता है। भारत पहले भी ऐसा कर चुका है। मेरा मानना है कि वेनेजुएला का तेल जैसे-जैसे अधिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.