सासाराम, जून 6 -- बिक्रमगंज, हिटी। कराकाट नगर पंचायत की सामान्य बोर्ड की बैठक में विभिन्न वार्डों से संबंधित कुल 17 विकास योजनाओं को बहुमत से स्वीकृति प्रदान की गई। वहीं श्मशान घाट निर्माण व उससे जुड़े विकास कार्यों का प्रस्ताव एक बार फिर पर्याप्त समर्थन नहीं मिलने के कारण अधर में लटक गया। कार्यपालक पदाधिकारी सीमाब मतीन ने बताया कि स्वीकृत योजनाओं में वार्ड संख्या 1 की चार, वार्ड 2 की एक, वार्ड 3 की दो, वार्ड 4 की दो, वार्ड 7 की तीन, वार्ड 8 की एक, वार्ड 9 की तीन तथा वार्ड 10 की एक योजना शामिल हैं। वार्ड 6 और 11 की ओर से कोई पत्रिकृत प्रस्ताव प्रस्तुत नहीं किया गया था। यह भी पढ़ें- बैठक: नगर पंचायत बोर्ड बैठक में 17 योजनाओं को मंजूरी, श्मशान घाट प्रस्ताव फिर अटकाप्रस्तावों की स्थिति बैठक के एजेंडे में प्रशासनिक स्वीकृति प्राप्त विकास कार्...