उरई, अप्रैल 10 -- जालौन। संवाददाता तहसील के पास स्थित बैट्री व इनवर्टर के शोरूम में अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। आग लगने से शोरूम में रखे इनवर्टर, बैट्री व अन्य सामान जल कर राख हो गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। आग लगने से संचालक को तकरीबन 25 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।कोतवाली क्षेत्र मोहल्ला दबगरान निवासी मोहम्मद इदरीश का तहसील के पास इनवर्टर व बैट्री का थोक व फुटकर का प्रिंस बैट्री के नाम से शोरूम है। गुरुवार की रात करीब नौ बजे वह शोरुम बंद करके अपने घर चले चले गए थे। रात करीब तीन बजे एक गेस्ट हाउस में आयोजित शादी समारोह से लौट रहे उनके एक परिचित ने उन्हें मोबाइल पर सूचना दी कि उनके शोरूम में आग लगी है और दुकान के अंदर से धुआं निकल रहा है। आग लगने की खबर लगते ही वह व आसपास के लोग शोरूम पर पहुंच गए औ...