भभुआ, मार्च 7 -- पेज तीन भगवानपुर। थाना क्षेत्र के भैरोपुर गांव निवासी शशि कुमार के ई रिक्शा की बैट्री की चोरी करते एक व्यक्ति को शुक्रवार की रात ग्रामीणों को पकड़ लिया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। थानाध्यक्ष चंद्रशेखर शर्मा ने बताया कि आरोपित भानू कुमार बेलांव थाना क्षेत्र के सोहसा गांव का निवासी है। फिलहाल वह भभुआ में रह रहा है। उसे गिरफ्तार कर थाना लाया गया। ई रिक्शा ऑपरेटर शशि के आवेदन पर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। उसकी मेडिकल जांच कराकर शनिवार को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। मारपीट व धमकी देने मामले में तीन पर केस भगवानपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के खडिहां गांव में होली के दिन मारपीट करने और धमकी देने के मामले में खडिहा गांव के तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। इसक...