बैट्री की दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान
मेरठ, मई 16 -- शुक्रवार देर रात पुलिस चौकी बस स्टेंड के निकट बैट्री की दुकान में भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आकर दुकान में रखा लाखों रुपये की कीमत का सामान जलकर राख हो गया। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड और पुलिस ने लोगों की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। गनीमत रही कि समय रहते आग पर नियंत्रण पा लिया गया, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। दुकान संचालक ने थाने में घटना की तहरीर दी है। मेरठ रोड पर पुलिस चौकी बस स्टैंड के पास हाजी चांद की बैट्री की दुकान है, जिसमें वह नई व पुरानी बैट्री बेचने व खरीदने का कार्य करते हैं। शुक्रवार देर रात करीब एक बजे अचानक दुकान से धुआं और आग की लपटें उठती दिखाई दीं। आसपास के लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस और फायर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.