बरेली, मार्च 22 -- यूपी में हार्ट अटैक का मामला बढ़ता जा रहा है। आए दिन किसी न किसी की अचानक दिल का दौरा पड़ने से मौत हो जा रही है। नया मामला बरेली और शाहजहांपुर से सामने आया है। जहां क्रिकेट खेलते समय एक छात्र और युवक की हार्ट अटैक से मौत हो गई। दोनों की मौत से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। वहीं, ईद से पहले हुई इस घटना से छात्र के परिवार में मातम पसर गया। पहला मामला बरेली जिले के हरपुर मटकली गांव का है। पुलिस के मुताबिक, 22 साल का शाकिब दिल्ली में रहकर बीएससी की पढ़ाई कर रहा था और वह ईद मनाने करीब सात दिन पहले अपने घर आया था। शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे शाकिब अपने दोस्तों के साथ गांव के ईदगाह के पास मैदान में क्रिकेट खेल रहा था और इसी दौरान वह अचानक जमीन पर गिर पड़ा तथा उसकी सांस फूलने लगी। पुलिस के मुताबिक, परिजन और दोस्त उसे तुरंत नजदीकी अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.