नई दिल्ली, मार्च 9 -- आलिया भट्ट और शर्वरी वाघ की फिल्म अल्फा की रिलीज डेट पोस्टपोन हो गई है। काफी समय से चर्चा थी कि बैटल ऑफ गलवान से क्लैश के चलते फिल्म की डेट आगे बढ़ सकती है या यह ओटीटी पर रिलीज हो सकती है। अब मेकर्स ने कन्फर्म किया है कि फिल्म थिएटर्स में ही आएगी लेकिन इसकी रिलीज डेट बदल गई है। अल्फा अब 10 जुलाई 2026 को रिलीज होगी।दो बार बदल चुकी डेट अल्फा एक ऐक्शन एंटरटेनर है। सोमवार 9 मार्च को मेकर्स ने मूवी के टीजर पोस्टर के साथ इसकी नई रिलीज डेट अनाउंस की है। फिल्म 10 जुलाई से थिएटर्स में देखी जा सकती है। अल्फा के पोस्टर में अल्फा सिंबल में आलिया भट्ट भी दिख रही हैं। फिल्म ऐक्शन थ्रिलर है। फिल्म में अनिल कपूर और बॉबी देओल लीड रोल्स में हैं। आलिया और शर्वरी फिल्म में एक्शन सीक्वेंस करती नजर आएंगी। बता दें कि पहले अल्फा क्रिसमस 202...