रुडकी, दिसम्बर 23 -- लक्सर। खानपुर के चंदपुरी बांगर निवासी अधिवक्ता प्रवीण गोयल बीती रात अपने घर में सो रहे थे। आधी रात को खटपट की आवाज से उनकी नींद खुली, तो वह बाहर निकले। देखा कि दो लोग उनके ट्रैक्टर की बैटरी खोलकर उसे अपनी बाइक पर रख रहे हैं। प्रवीण ने शोर मचाकर बैटरी हाथ में लिए एक व्यक्ति को पकड़ लिया, जबकि दूसरा बाइक लेकर भाग गया। इसके बाद उन्होंने परिजनों के साथ थाने में तहरीर दी। एसओ धर्मेंद्र राठी ने बताया कि पकड़े गए अंकित पुत्र आभेराम निवासी महाराजपुर खुर्द व उसके साथी आशु के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.