प्रयागराज, अप्रैल 29 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। ऑल इंडिया रेलवे लाल वर्दी कुली यूनियन से जुड़े बड़ी संख्या में कुली बुधवार को डीआरएम कार्यालय पहुंच गए और नारेबाजी करते हुए धरने पर बैठ गए। कुलियों ने कहा कि बैटरी कार के संचालन से उनकी आजीविका पर सीधा असर पड़ रहा है। रेलवे बोर्ड के नियमों को ताक पर रखकर वे बैटरी कार संचालक लगेज रेट अंकित कर लिए हैं जबिक उन्हें सिर्फ दिव्यांगों की सहूलियत के लिए स्टेशन पर रखा गया है।यूनियन के राष्ट्रीय सचिव गोलू ठाकुर ने बताया कि रेलवे बोर्ड के वर्ष 2016 के निर्देशों के अनुसार बैटरी कार का उपयोग केवल असहाय, बीमार, वृद्ध और दिव्यांग यात्रियों की सहायता के लिए है। इसके बावजूद प्रयागराज मंडल के कई स्टेशनों पर बैटरी कार से सामान की ढुलाई की जा रही है, जो नियमों के विपरीत है। धरने के दौरान सीनियर डीसीएम हरिम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.