लखनऊ, अप्रैल 22 -- राष्ट्रीय कुली मोर्चा ने चारबाग स्टेशन पर चल रही बैटरी कार का विरोध किया। कहा कि इसके जरिए सामान को ढो कर कुलियों का हक मारा जा रहा है। रेल मंत्रालय के आदेश का उल्लंघन कर इसे चलाया जा रहा है। मोर्चा के नेशनल कोआर्डिनेटर राम सुरेश यादव ने बताया कि बैटरी कार पर लगेज रेट लिखने का कड़ा विरोध है। रेल मंत्रालय का आदेश है कि बैटरी कार असहाय, वृद्ध, बीमार और विकलांग व्यक्तियों को स्टेशन पर लाने ले जाने का काम करेंगे और कुली सामान ढोने का। बावजूद इसके आदेश की खुलेआम धज्जियां उड़ाते हुए बैटरी कार के ऊपर लगेज रेट लिखा जा रहा है। समान ढोने का कार्य कराया जा रहा है। इस पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाने के लिए पूरे देश के कुली आक्रोशित हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...